शिमला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तैयारी तेज

एक ओर जहां भाजपा ने रोस्टर जारी होने से पहले ही बैठक कर मंथन शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनावों में पूरी निष्ठा, एकजुटता व पूरे तालमेल के साथ चुनावी मैदान में डटने को कहा है।

By  Shivesh jha March 3rd 2023 10:40 AM

राजधानी शिमला में अब नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रीय होने लगी है। बीजीपी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद शिमला नगर निगम चुनाव में जोर आजमाइश के लिए तैयार है।

एक ओर जहां भाजपा ने रोस्टर जारी होने से पहले ही बैठक कर मंथन शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनावों में पूरी निष्ठा, एकजुटता व पूरे तालमेल के साथ चुनावी मैदान में डटने को कहा है। 

भाजपा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद नगर निगम चुनाव के जरिए सत्ता में वापसी करना चाहती है। भाजपा के अंदर टिकट को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र चौहान, सत्या कौंडल, विदुषी शर्मा, किमी सूद, किरण बावा, विवेक शर्मा सहित कई नेताओं का टिकट लगभग तय है। हालांकि रोस्टर के बाद ही भाजपा अपना पार्षद उतारेगी।

इधर कांग्रेस भी नगर निगम चुनाव को लेकर तैयार है। निगम चुनाव को लेकर एक बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है, इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। 

उन्होने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

Related Post