Corona New Variant: कोरोना के नए वैरियंट JN.1 के 19 मामले आए सामने, भारत में कोरोना केसों में हुई वृद्धि

देश में कोरोना के नए वैरियंट JN.1 के 19 मामलों की पहचान की है, जिसमें से एक मामला महाराष्ट्र में और 18 मामले गोवा में से सामने आया है।

By  Deepak Kumar December 20th 2023 02:17 PM

ब्यूरोः देश में कोरोना के नए वैरियंट JN.1 के 19 मामलों की पहचान की है, जिसमें से एक मामला महाराष्ट्र में और 18 मामले गोवा में से सामने आया है। इन मामलों की पुष्टि केंद्र सरकार की प्रयोगशालाओं के संघ इंसाकॉग ने की है।

भारत में कोरोना केसों में हुई वृद्धि 

बीते 9 दिनों में भारत के सक्रिय कोविड मामलों में दोगुनी से अधिक वृद्धि हुई है, जो 11 दिसंबर को 938 से बढ़कर मंगलवार को 1,970 हो गया। वहीं, कोरोना के नए वेरियंट का पहला मामला केरल में सामने आया था।

कोरोना के नए वेरियंट को लेकर जताई चिंता

 विशेषज्ञों ने कोरोना के नए वेरियंट को लेकर चिंता जताई है। वहीं, नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन ने कहा कि जेएन.1 पश्चिमी देशों में तेजी से फैल रहा है। इसके लिए हमें कोरोना के नए वेरियंट को लेकर अलर्ट रहना होगा।

Related Post