दहशत फैला रहे दो मगरमच्छों को समाजसेवी गोताखोर ने किया काबू !
कुरुक्षेत्र के पिहोवा उप मंडल में दशहत फैला रहे दो मगरमच्छ पकड़े गए, समाजसेवी गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत- रेस्क्यू अभियान चला कर मगरमच्छों को काबू किया, पकड़े गए मगरमच्छ वाइल्डलाइफ विभाग की टीम को सौंपे गए
Baishali
October 29th 2024 11:20 AM
ब्यूरो: कुरुक्षेत्र के पिहोवा उप मंडल में दशहत फैला रहे व आतंक का पर्याय बने दो मगरमच्छ जब पकड़े गए तो सबने राहत की सांस ली. दरअसल समाजसेवी गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत से रेस्क्यू अभियान चला कर मगरमच्छों को काबू किया व पकड़े गए मगरमच्छों को वाइल्डलाइफ विभाग की टीम को सौंप दिया...
गोताखोर प्रगट सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि की पिहोवा उपमंडल के समीप पर एक डेरे में रह रहे परिवार व छोटे-छोटे बच्चे दशहत में रह रहे थे क्योंकि समीपव्रती ड्रेन में दो मगरमच्छ होने की सूचना थी परिवार ने इंटरनेट से उनका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क साधा जिस पर बीती रात 5 घंटे के सर्च अभियान के दौरान इन्हें काबू किया गया, हालांकि ड्रेन का पानी निकालने के लिए उनके खुद के 18000 रुपए लगे हैं लेकिन प्रगट सिंह के मुताबिक परिवार की सुरक्षा व चेहरे की मुस्कान के आगे यह कुछ भी नहीं है