Bengaluru Blast: कुंडलहल्ली के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, 5 लोग घायल

By  Deepak Kumar March 1st 2024 02:52 PM

ब्यूरोः बेंगलुरु के कुंडलहल्ली इलाके में एक भोजनालय में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 3 कर्मचारियों सहित 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है और इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर रामेश्वरम कैफे भोजनालय में सिलेंडर लीक के कारण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 3 कर्मचारियों सहित 5 लोग घायल हो गएस जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। 

 इस विस्फोट को लेकर पुलिस ने अभी तक आग लगने की पुष्टि नहीं की है। विस्फोट की जांच के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और फॉरेंसिक अधिकारी भी आगे की जांच के लिए पहुंच गए हैं। 

Related Post