Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby: आलिया-रणबीर के घर आई नन्ही परी, खुशी से झूमा कपूर खानदान

By  Vinod Kumar November 6th 2022 03:23 PM

Alia Bhatt and ranbir kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के घर बेटी की किलकारी गूंजी है। आलिया ने आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एक बिटिया को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद कपूर परिवार को बधाई देने वालों का जमवाड़ा लगा हुआ है।

सोशल मीडिया पर फैंस आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बेटी के जन्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने ब्लैक हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। आलिया के इस पोस्ट पर मौनी रॉय, श्वेता बच्चन, सोनम कपूर से लेकर तमाम सितारे बधाई दे रहे हैं। 


ऐसा माना जा रहा है कि बेटी के जन्म के बाद आलिया काम से थोड़ा आराम लेंगी, क्योंकि वह बच्ची के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताना चाहती हैं। बता दें कि आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। 

बता दें कि 2018 में रणबीर और आलिया ने एक साथ सोनम कपूर की शादी में पहुंचकर पहली बार पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। अप्रैल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।  


Related Post