सीएम नायब सैनी का औचक दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से की मुलाकात, धर्मेंद्र प्रधान से भी मिले सीएम

सीएम सैनी ने मुलाकात के दौरान हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भी मिले सीएम सैनी

By  Baishali February 27th 2025 01:16 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज (27 फरवरी) मुलाकात की और दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी | इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली वासियों को भी केंद्र की हर योजना का लाभ मिलेगा | सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर चलने से दिल्ली में कार्यों की गति अब दोगुनी हो जाएगी।


सीएम सैनी ने मुलाकात के दौरान हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी | हरियाणा में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में पीएम मोदी ने विस्तार विस्तार पूर्वक रिपोर्ट ली और केंद्रीय योजनाओं की क्रियान्वयन की भी जानकारी पीएम मोदी ने प्रगति रिपोर्ट में ली।


मुलाकात के दौरान भविष्य में केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा के सतत विकास और विकसित भारत 2047 के संकल्प में हरियाणा की क्या भागीदारी होगी इस पर गहन चर्चा हुई | साथ ही निकाय चुनाव को लेकर भी पीएम मोदी के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सीएम के मुताबिक आगामी चुनाव को लेकर  पीएम मोदी से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ |


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा को और भी विकसित बनाने के लिए काम किया जाएगा। मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। आपको बता दे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मिले और उनसे भी विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की।

Related Post