पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, गुरुग्राम के मेदांता में ली अंतिम सांस
दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे
Baishali
March 3rd 2025 07:16 AM
गुरुग्राम : पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे।

वर्ष 1996 व 2009 में दादरी से विधायक बने थे। लगातार 6 बार दादरी से विधानसभा का चुनाव लड़े चुके थे।
भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार में सहकारिता मंत्री रहे हैं। पूर्व मंत्री के निधन की सूचना पर अनेक लोग उनके दादरी निवास पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं।
आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव चंदेनी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 9 बजे दादरी निवास पर उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा।