Haryana Budget: हरियाणा विधानसभा में सर्वसम्मति से गिरा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

By  Rahul Rana February 22nd 2024 06:15 PM

ब्यूरो : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन में कहा स्पीकर से निवेदन है कि वो इस अविश्वास प्रस्ताव को ख़ारिज करें। 

कांग्रेस ओर से हरियाणा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन में कहा स्पीकर से निवेदन है कि वो इस अविश्वास प्रस्ताव को ख़ारिज करें 

अविश्वास प्रस्ताव को सदन में किया गया ख़ारिज 

वहीं प्रस्ताव ख़ारिज होने से पहले कांग्रेस ने सदन से किया वाकआउट

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र जारी 

किसान आंदोलन और भगवंत मान के बयानों को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहा कि यह गंभीर मसला है और इसे शांति से निपटाया जाना चाहिए पुलिस और किसानों को भी शांति से मामले को संभालना करना चाहिए। 

सरकार और किसानों को बातचीत के जरिए इसका हल निकालना चाहिए।

कांग्रेस विधायक मामन खान पर नूंह हिंसा मामले को लेकर यूएपीए लगाया गया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यूएपीए लगाने का कोई मतलब नहीं बनता यह धारा आतंकवादियों पर लगाई जाती है । मामन खान हमारा विधायक है।  हम इस बारे में बात करेंगे। 

रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा लोग परेशान हैं। सरकार अंत्योदय का नारा दे रही है लेकिन गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा।  लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

#Live हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन 2024

#Live हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन 2024

Posted by PTC News - Haryana on Wednesday, February 21, 2024

यह घोटालों की सरकार है। इतने घोटाले बताउंगा की आपका दिल दहल जाएगा। मैनें 70 सालो में ऐसी सरकार नहीं देखी। बड़े बड़े खनन घोटाले हो रहे हैं। 

इन लोगों ने यमुना का रास्ता बदल दिया। यमुना के साथ पत्थर उखड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं मैं भ्रष्टाचार को सहन नहीं कर सकता फिर ये घोटाले क्यों हो रहे हैं।

भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमीन अधिग्रहण करके एक इंच भी  किसी कंपनी को या बिल्डर को नहीं दी । हम चैलेंज करते हैं।

तमाशा बना हुआ, पेपर लीक हो रहा है। युवाओं को हाईकोर्ट जाना पड़ रहा है। आप कहते हैं कि भर्ती रोको गैंग बना हुआ है। युवाओं की उम्र ज्यादा हो जाती है लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल‌ पाती

आप कहते हैं जिसने पद होंगे उसके 4 गुना लोगों को बुलाया जाएगा ये कौन सा नियम है।
 सरकार कहती है कि घोटाले की शिकायत पर हम एसआईटी बनाते हैं। इन एसआईटी की रिपोर्ट क्यों नहीं आती।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीबी बत्रा ने कहा कि जनता का खजाना लौटने की क्या जरूरत है। 

सरकार खजाने को मीडिया में प्रचार के लिए खर्च कर रही है।

सरकार और किसानों को बातचीत के जरिए इसका हल निकालना चाहिए-Bhupinder Singh Hooda

सरकार और किसानों को बातचीत के जरिए इसका हल निकालना चाहिए-Bhupinder Singh Hooda #BhupinderSinghHooda #KisanAndolan #HaryanaGovernment #HaryanaPolice #CMManoharLal #AnilVij #KisanEkta #KisanMorcha

Posted by PTC News - Haryana on Thursday, February 22, 2024

बसों में लगने वाले विज्ञापनों में राज्य एंब्लेम को लगाया जाता है। जो सही नहीं है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए।

बेसन के पीछे मोदी की गारंटीयों के पोस्टर लगाए गए हैं साथ में ही भारतीय एंब्लेम को भी लगाया गया है। सरकार एंबलम का अपमान ना करें।

बजट में जो घोषणा हो जाती है। उसे भी बार-बार जनता को याद दिलाने का काम किया जाता है। यह सिर्फ घोषणा सरकार है।

परिवार पहचान पत्र गैर संवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार परिवार पहचान पत्र योजना गलत है।

 इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके पास अगर कोई कोर्ट का फैसला है, तो आप उसके आधार पर कोर्ट में जा सकते है।

विधायक बीबी बत्रा ने कह, हम विधायक हैं हम कोर्ट में क्यों जाएं।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि* - अवमानना के केस सरकार के खिलाफ चलाए जा सकता है।

प्रॉपर्टी आईडी में भी बहुत सारी अनियमिताएं हुई है। सरकार ने यशी कंपनी सर्वे में बहुत खामियां हैं, लोगों को परेशान होना पड़ा।

इलेक्ट्रॉन बंद के ऊपर सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार को एक बड़ी चपट मेरी है।

मामन खान का मामला भी एक बार फिर विधानसभा में उछला। 

 नेता विपक्ष भूपेंद्र हूडा  ने कहा-  कि उन्हें कोर्ट से जमानत मिली हुई है। विधायकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। विधायक के ऊपर टेररिस्ट एक्ट लगा हुआ है, जो गलत है देश में करीबन 800 लोगों के ऊपर यह कानून लगा है।

मामन खान के ऊपर जो धाराएं लगाई गई है उसे पर पुनर्विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस मामले की जांच चल रही है। उसे पर चर्चा सही नहीं है। यदि कोई नई रहा जोड़ी गई है तो वह चालान में ही जाएगी। जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरज ने अकड़ में कहा है, कोई मेरे जैसा कोई नही। एक नन्हा सा कीड़ा बोला जब शाम होगी तब देखेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी 

कांग्रेस विधायक वरुण मौलाना का विश्वास प्रस्ताव पर वक्तव्य।

बीजेपी ने राम राज्य स्थापना की बात की थी। युवाओ को 2 करोड़ रोजगार देने थे, हरियाणा स्मार्ट सिटी बनानी थी, पिछड़ों के बैकलॉग को भरना था, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार योजना के तहत गरीबों की आए दो गुना करनी थी। वन क्षेत्र 30% तक बढ़ता था।

 सबका साथ सबका विकास, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे नारे दिए गए।

लेकिन बड़े अ अफसोस की बात है की पंचवर्षीय योजनाओं के तहत देश का विकास हुआ। लेकिन इन्हें बंद कर दिया गया।

अब ना कोई पूछने वाला है ना कोई बताने वाला है।

 आज सत्ताधारी भाजपा की कोई ऐसी रैली नहीं होती जहां पर कुर्सियां खाली नहीं रहती। यही अविश्वास ही है।

विकसित भारत यात्रा को गांव में घुसने का एक जरिया बनाया गया। वरना लोगों में भाजपा की आने पर रोक लगा दी थी।

गृहमंत्री अनिल विजय जब घर से चाय पीने के लिए निकलती है तब भी गाड़ियों का काफिला होता है।

विधायक वरुण मुलाना के बयान पर गृहमंत्री अनिल विज में जताई आपत्ति कहा यह गलत है।

पहले जमाना होता था कि यदि एक सरपंच भी पंचायत में कोई वादा करता था तो लोग विश्वास कर लेते थे।

लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बयान पर भी विश्वास नहीं करती। यह लोगों में सरकार के प्रति विश्वास है।

अभीभाषण में बताया गया कि सरकार के सभी विभागों में ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की जा रही है। लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय में भी अभी भी फाइल में ही चलती है।

जनता के ऊपर ऑनलाइन प्रणाली तो लागू कर दी, लेकिन जिन लोगों के पास सब साधन है उनके ऊपर ऑनलाइन पूरी तरीके से लागू नहीं हुई।

लेकिन जनता को परेशान किया जा रहा है।

यदि हमारे अधिकारी भी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए सरकार चलाएं अपनी नोटिंग और टिप्पणियां करें तो पता लगेगा की कितनी गलतियां हो रही है।

2014 तक हरियाणा के ऊपर 70000 करोड़ का कर्ज था जो आज बढ़कर  पौने 3 करोड़ के आसपास हो गया है।

 सरकार के 2 लाख पद खाली पड़े हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं, सड़के के टूटी पड़े हैं, लेकिन पैसा बच क्यों नहीं रहा।।

दादूपुर नववी ड़ीनोटिफाई करदी, बिजली का कोई नया थर्मल नहीं लगा। फिर भी कर्ज कैसे बढ़ गया।

NCRB कि आंकड़ों में हरियाणा महिला अपराधों में नंबर वन है यह हमारे प्रदेश के हालात है।

बच्चों के प्रति अपराध में हरियाणा तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

जुमलेबाजी से देश या प्रदेश नहीं चलता।

 सरकार राम राज्य की बात तो करती है, लेकिन काम क्या कर रही है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे चर्चा होगी एक घंटा विपक्ष और एक घंटा सरकार बोलेगी इस पर नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह मिटाने कहा कि सदन का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाए। यह गलतफहमी हो गई है इसका सुधार किया जाए।

विपक्ष की मांग पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दोनों पार्टियों को 30-30 मिनट का अतिरिक्त समय मंजूर किया।

विपक्ष की मांग पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दोनों पार्टियों को 30-30 मिनट का अतिरिक्त समय मंजूर किया

 हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही जारी 

 मुख्यमंत्री ने सदन में कहा एक सवाल सदन में लगा था जिसमे आवारा पशुओं से होने वाले एक्सीडेंट के चलते मौत पर मुआवजा दिया जाए 

मुख्यमंत्री ने कहा दयालु - 2 में पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है 

इसमें सांप से काटने या आवारा पशुओं से होने वाली मौत पर बच्चे के लिए 0 से 12  साल के बच्चे के लिए 1 लाख

12 से 25 तक 3 लाख और 25 से 40 साल के व्यक्ति की मौत पर 5 लाख और 40 से ऊपर 2 लाख के मुआबजे का प्रावधान है

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उठा पंजाब हरियाणा बार्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन का मुद्दा 

सदन में किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा इस वक्त स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।सरकार को चाहिये की इसमें कोई हल निकालें ।किसानों से शांति बनाने की अपील की ।

अविश्वास प्रस्ताव पर असंध से विधायक शमशेर गोगी वे कहा कि  पहले हम राजा की प्रजा होते थे। संविधान के बाद हमें नागरिक का दर्जा बना, देश को कांग्रेस ने बनाया। 

भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई और कहा‌ कि कांग्रेस किसने बनाई 

गोगी ने कहा कि मुझे पता है कांग्रेस किसने बनाई, तुम बताओ अंग्रेजो के चमचे कौन थे।

महिपाल ढांडा ने कहा ए ओ ह्यूम आपके बाप थे । कांग्रेस ने आपत्ति जताई।

गोगी ने कहा कि जो हराम की औलाद होती है

स्पीकर ने गोगी को बोलने से रोका

संविधान को खत्म करने की कोशिश 10 साल से चल रही है।

भाईचारा बिगाड़ने का काम चल रहा है। नफरत कितनी फैल गईं किसी को अंदाजा नहीं। 
ये कह रहे थे जाति पर नहीं जाना चाहिए। फिर धर्म के नाम पर वोट क्यों मांगते हो।

पगड़ी वालों को खालिस्तानी कहते हो। इन पगड़ी वालों का देश के लिए इतिहास देखो

भाजपा कहा 1984 भी आपको याद होना चाहिए।

किसान आंदोलन में हरियाणा सरकार ने असंवैधानिक काम किया है।‌देश को बांट रही है।‌शायद इनके नंबर मोदी जी के सामने बढ जाएं

हरियाणा पंजाब के बॉर्डर को भारत पाकिस्तान का बॉर्डर मत बनाओ। किसानों की मांग मान लो।

राम कुमार गौतम ने कहा कि मैं अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हूं। लेकिन ये शर्त है कि सरकार मेरी बात माने। सरकार युवाओं को रोजगार दे। किसानों का ध्यान रखें। उनके लिए भी कुछ करें।

मुख्यमंत्री हमारे यहां तीन जगह गए थे कई वादे भी किए थे। वो भी पूरे करो

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में दी जानकारी 

बेसहारा पशुओं से होने वाली जानहानि पर सरकार ने नंवबर 2023 में दयालु योजना के तहत की है नोटिफिकेशन

0-12 आयुवर्ग की मृत्यु पर 1 लाख,12-18 आयुवर्ग की मृत्यु पर 2 लाख रूपये की दी जाती है मदद

18-25 आयुवर्ग पर 3 लाख, 25-40 आयुवर्ग पर 5 लाख और 40 साल से ज्यादा आयुवर्ग की मृत्यु पर दिया जाता है 2 लाख का मुआवज़ा

सदन में अविश्वास प्रस्ताव 

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सरकार की उपलब्धियों को रखा

हरियाणा की बिजली वितरण कम्पनियों की रैकिंग बेहतरीन हुई हैं

प्रदेश बिजली के क्षेत्र में काफी कार्य हुआ है आज 5800 से ज़्यादा गांव में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है

आज कांग्रेस के यह हालात हैं राहुल गांधी को भी अखिलेश यादव के घर जाकर समझौता करना पड़ता है- रणजीत चौटाला

रणजीत चौटाला ने कई कांग्रेस  छोड़ने वाले कई बड़े नेताओं के नाम गिनवाए

रणजीत चौटाला बोले मैं भी कांग्रेस में था इससे पहले चौधरी बंसीलाल ,भजनलाल जैसे कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले स्वर्गीय बंसीलाल जी कांग्रेस छोड़ी उनके बेटे सुरेंद्र सिंह कांग्रेस में थे और रणबीर महेंद्रा कांग्रेस में हैं 

इस दौरान किरण चौधरी और हुड्डा के बीच भी हुई नौक-झौंक

बीजेपी विधायक असीम गोयल बोले मैं अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करता हूँ 

पोर्टल का जरूरतमंद वर्ग बहुत सराहना करता है- असीम गोयल

आज नौकरी पर्ची खर्ची पर नही बल्कि मेरिट के आधार पर मिलती है- असीम गोयल

नेशनल फ्लैग से चोरी करके पार्टी का फ्लैग बनाया गया यह सबसे बड़ा violation है- असीम गोयल

असीम गोयल के फ्लैग के बयान पर कांग्रेस ने जताया एतराज
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कांग्रेस का फ्लैग आजादी से पहले का था असीम गोयल को पता ही नही है

नेशनल फ्लैग पर बीजेपी विधायक असीम गोयल के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाया गया- स्पीकर

हमारी गठबंधन की सरकार चल रही है, हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनकर रहेगा यह गारंटी है- असीम गोयल

कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव बोले कांग्रेस समुद्र है 

असीम गोयल ने कहा कांग्रेस समुंदर नही रहकर जोहड़ बनने वाला है

 जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम  ने सदन में डिप्टी सीएम पर साधा निशाना कहा दुष्यंत चौटाला हुड्डा को बोल रहे थे कि तकलीफ है तकलीफ मुझे है 

गौतम ने कहा मुझे टिकट दी मगर 35 हजार वोट मेरे भी थे मेरे पास 2 टिकट थी 

दुष्यंत चौटाला ने कहा रामकुमार गौतम लगातर 4 साल से बोल रहे है

अगर इनके पर्सनल वोट है तो इस्तीफा देकर जाएं 

रामकुमार गौतम ने कहा तुम दे दो इस्तीफा

कांग्रेस के विधायक बिशन लाल सैनी ने अवैध खनन का मामला उठाया 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा मेरे व मेरे परिवार के पास जो जमीन है कहीं से एक इंच भी जमीन खुदी हुई दिखा दें

शिक्षा मंत्री ने कहा मैं खुला चैलेंज कर रहा हूँ 

खनन मंन्त्री मूलचन्द शर्मा ने कहा मुझे जो जिम्मेवारी मंत्रलयों की दी है पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूँ 

रघुबीर कादियान ने कहा दाड़ी में तिनका नही यहां दाड़ी में बांस है

सदन में माइनिंग पर तगड़ी बहस, कांग्रेस विधायक बीएल सैनी के सवालों पर भड़के कन्वरपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा।

कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी ने माइनिंग को लेकर उठाए सवाल
 
जवाब में मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा मेरे परिवार का कोई सदस्य  शामिल नहीं है आप सबूत दे मैं इस्तीफ़ा देकर चला जाऊँगा

जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सरासर ग़लत है,

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले अभय चौटाला

कांग्रेस को अविश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत नही थी क्योंकि सरकार विश्वास खो चुकी है

प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम किसी गांव में बिना सुरक्षा के नही जा सकते हैं

अभय चौटाला ने कहा किसानों का जब आंदोलन हुआ 700 से ज्यादा की शहादत हुई तब पीएम ने माफ़ी मांगी थी

किसानों का आज भी आंदोलन है और बॉर्डर पर बेरिकेट लगा दिए है - अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा आज भी जगह-जगह बेरिकेट लगाकर सरकार हालात खराब कर रही हैं

Related Post