हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने दिया त्याग पत्र, विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के विशेष कार्यकारी अधिकारी (OSD) जवाहर यादव ने इस्तीफा दे दिया है।

By  Rahul Rana November 22nd 2023 05:48 PM

ब्यूरो : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के विशेष कार्यकारी अधिकारी (OSD) जवाहर यादव ने इस्तीफा दे दिया है। उनके गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाए हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि जवाहर यादव को अब हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन में सेट किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के जाने के बाद अब उनकी जगह सांसद नायब सैनी को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही जवाहर यादव 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि पहले कार्यकाल में उन्हें प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों के विरोध के चलते CMO से हटाया गया था।


आपको बात दें कि हरियाणा में सीएम के करीबी जवाहर यादव प्रदेश संगठन में महासचिव का पद संभाल सकते हैं। अभी संगठन में तीन महासचिव पद हैं। नायब सैनी के अध्यक्ष बनने के बाद महासचिव पद की जिम्मेदारी देख रहे पवन सैनी की छुट्‌टी हो सकती है। उनके स्थान पर जवाहर यादव को सेट किया जा सकता है। इससे पहले भी धनखड़ के समय उन्हें एडजस्ट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनकी संगठन में एंट्री नहीं हो पाई थी।


Related Post