गीता का जो संदेश कई हजार साल पहले दिया गया वो आज भी उतना ही शाश्वत- CM मनोहर लाल

By  Rahul Rana December 22nd 2023 04:27 PM

ब्यूरो : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गीता का जो संदेश कई हजार साल पहले दिया गया वो आज भी उतना ही शाश्वत है। 

आज हमारे लिए हर्ष का विषय कि जो अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में शुरू किया गया, आज उसने पहले से बड़ा वैश्विक आकार लिया। 

7-24 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में 17 अक्टूबर से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

आज करीब 30 लाख से अधिक लोग इस महोत्सव का बनते है हिस्सा। 

जब कभी भी अंधेरा दिखे तो उसमें प्रकाश का संचार करती है गीता। 

देश की आज़ादी के बाद देश में कुछ चुनौतियाँ थी, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की रियासतों को मिलाकर विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया।

हालाँकि उसके बाद भी राम मंदिर, धारा 370 जैसे मुद्दे रहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने उनका आसानी से समाधान किया। 

एक दिन पहले ही देश की भावनाओं से ओतप्रोत हमारे नए CRPC, IPC के तीन क़ानून बनाए। 

Related Post