हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, राशन डिपो में मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

हरियाणा की गठबंधन सरकार में भागीदारी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपने एक और चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा कर दिया है।

By  Rahul Rana July 29th 2023 04:53 PM

ब्यूरो : हरियाणा की गठबंधन सरकार में भागीदारी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपने एक और चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा कर दिया है। सूबे में अगली साल विधानसभा चुनाव होने हैं और देश में लोकसभा चुनाव भी होंगे। ऐसे में जजपा पार्टी ने अपने एक और चुनावी वादे को पूरा करते हुए प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने महिलाओं को राशन डिपो में आरक्षण देने का वादा किया था, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महिलाओं के लिए राशन डिपो में 33% आरक्षण लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब राशन डिपो में भी महिलाओं की भागेदारी बढ़-चढ़कर होगी।




प्रदेशभर में राशन डिपो में नौकरी पाने के लिए आवेदन की भी शुरुआत कर दी गई है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज आवेदन पोर्टल की शुरुआत की है। इसके तहत प्रदेश के कुल 2 हजार 382 राशन डिपो में महिलाओं को लाइसेंस दिया जाएगा। वहीं राशन डिपो में महिलाओं का बैकलॉग भी पूरा किया जाएगा।



आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों में INLD से अलग होकर बनी नई- नवेली पार्टी JJP ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को राशन डिपो में 33% आरक्षण देने का वादा किया था। जिसे आज पूरा कर दिया गया है। 

Related Post