Haryana News: अंबाला से AAP को बड़ा झटका, निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा छोड़ी पार्टी
Deepak Kumar
December 28th 2023 06:56 PM
ब्यूरोः लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
अंबाला से निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा ने आप का साथ छोड़ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को भेजा इन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। पार्टी में चित्रा सरवारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद और निर्मल सिंह राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर थे।
इन दोनों के एक साथ पार्टी को छोड़ देने से राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
अप्रैल 2022 में 'आप' की थी ज्वाइन
बता दें अप्रैल 2022 में निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।