Haryana News: सावित्री जिंदल देश में तीसरे नंबर पर सबसे अमीर, हिसार से बनीं निर्दलीय MLA

जिंदल परिवार की मुखिया एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश में तीसरे नंबर पर सबसे अमीर हैं। उनसे आगे अंबानी और अडानी हैं।

By  Deepak Kumar October 11th 2024 12:46 PM
Haryana News: सावित्री जिंदल देश में तीसरे नंबर पर सबसे अमीर, हिसार से बनीं निर्दलीय MLA

ब्यूरोः जिंदल परिवार की मुखिया एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश में तीसरे नंबर पर सबसे अमीर हैं। उनसे आगे अंबानी और अडानी हैं। सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। बता दें सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं और स्टील किंग स्वर्गीय ओपी जिंदल की पत्नी हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट इंडियाज 100 रिचेस्ट 2024 के मुताबिक, टॉप-100 में 80 प्रतिशत से ज्यादा अमीर भारतीय पहले से ज्यादा अमीर हो गए। 10.03 लाख करोड़ रुपये के साथ मुकेश अंबानी पहले और 9.74 लाख करोड़ रुपये के साथ गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर सावित्री जिंदल हैं।

जानकारी के अनुसार सावित्री जिंदल एक महीने पहले देश में चौथे नंबर पर सबसे अमीर थी। अब एक महीने में वह चौथे से तीसरे पायदान पर आ गई हैं। उनकी संपत्ति 0.9 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 3.67 लाख करोड़ हो गई है।

 गौर रहे कि सावित्री जिंदल ने 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा था और जीतकर राजनीति में एंट्री की। इसके बाद वह लगातार 2 चुनाव जीतकर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी। 2024 में हिसार से फिर चुनाव लड़ा और निर्दलीय जीतकर विधायक बनी हैं। इसके अलावा सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।  

Related Post