हिमाचल प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 7 मंत्री है। हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो सकते हैं।

By  Jainendra Jigyasu March 10th 2023 09:54 AM -- Updated: March 10th 2023 09:58 AM

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 7 मंत्री है। हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो सकते हैं।   

हालांकि राज्य में दुसरे मंत्रिमंडल के विस्तार का इन्तजार काफी लम्बे समय से किया जा रहा है।  लेकिन हाल में गुरुवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC)अस्पताल के ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण के दौरान  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार करके  तीन और मंत्री बनाए जाने हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम इस बारे में कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा कर चुके हैं।

मंत्री पद के दावेदार :

कांगड़ा जिले से मंत्री बनाने की मांग उठती रहती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह ने भी कई बार कांगड़ा जिले की अनदेखी का आरोप लगा चुकी हैं। कांगड़ा के 16 विधानसभा सीटों में से 10 सीटें कांग्रेस  इसके बावजूद कांगड़ा से अब तक केवल चौधरी चंद्र कुमार केवल एक मंत्री है, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति के विधायकों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही है ऐसे में कांगड़ा से यादविंदर गोमा की दावेदारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मंत्री पद की दौड़ में धर्मशाला से सुधीर शर्मा,घुमारवीं से राजेश धर्माणी, ज्वालामुखी से संजय रतन और जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा शामिल हैं। 

बजट सत्र से पहले विधानसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। इसके बारे में भी आगामी दिनों में निर्णय लिया जाना है। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मंडी जिले से एकमात्र धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है।



Related Post