सुख्खू सरकार ने बंद किया भाजपा कार्यकाल में खोले गए 19 कॉलेज

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा कार्यकाल के कई फैसले बदलने और उस काल में खोले गए संस्थानों को बंद कर रही है, इसी काम में फिलहाल सुख्खू सरकार ने 1 अप्रैल 2022 के बाद खुले दो संस्कृत कॉलेजों समेत 19 डिग्री कॉलेजों को बंद करने जा रही है।

By  Jainendra Jigyasu March 11th 2023 03:56 PM

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा कार्यकाल के कई फैसले बदलने और उस काल में खोले गए संस्थानों को बंद कर रही है, इसी काम में फिलहाल सुख्खू सरकार ने 1 अप्रैल 2022 के बाद खुले दो संस्कृत कॉलेजों समेत 19 डिग्री कॉलेजों को बंद करने जा रही है।  ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2022 के बाद अपग्रेड किए गए 286 मिडिल, हाई और सेकेंडरी स्कूलों को पहले ही डिनोटिफाई  कर दिया है 

भाजपा  राज्य सरकार द्वारा संस्थानों को  डिनोटिफाई किये जाने पर हमलावर हो रही है। शीतकालीन सत्र के दौरान भी  इस मुद्दे पर काफी हंगामा किया था। भाजपा राज्य सरकार के इस फैसले को राजनीतिक भावना से बदले की  राजनीति कह रही है। जबकि सुख्खू सरकार का तर्क है कि बेवजह खोले गए संस्थानों से अर्थव्यवस्था पर 5 हजार करोड़ का बोझ पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पर पहले ही 75 हजार करोड़ रुपए का बोझ है।  ऐसे में इन संस्थानों को खोलकर पूर्व सरकार ने आर्थिकी को खराब करने का काम किया।कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में  चुनावी फायदा के लिए इन संस्थानों को खोला था। 


ज्ञात हो कि मौजूदा सरकार ने अब तक 660 से ज्यादा संस्थानों और कार्यालयों को बंद कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से फोन पर छत्तरी कॉलेज को बंद न करने का आग्रह किया था, इसलिए छतरी कॉलेज डिनोटिफाई होने से बच गया है। 

इन 19 कॉलेजों को किया बंद किया गया है : 

1. राजकीय महाविद्यालय स्वारघाट, बिलासपुर।

2. राजकीय महाविद्यालय बल्हसीना, बिलासपुर।

3. राजकीय महाविद्यालय मशरूंड, चंबा।

4. राजकीय महाविद्यालय गलोड़, हमीरपुर।

5. राजकीय महाविद्यालय लंबलू, हमीरपुर।

6. राजकीय महाविद्यालय बरांडा, कांगड़ा।

7. राजकीय महाविद्यालय कोटला, कांगड़ा।

8. राजकीय महाविद्यालय रिर्कमार, कांगड़ा।

9. राजकीय महाविद्यालय चढ़ियार, कांगड़ा।

10. राजकीय महाविद्यालय पांगणा, मंडी।

11. राजकीय महाविद्यालय पंडोह, मंडी। 

12. राजकीय महाविद्यालय बागा चनोगी, मंडी।

13. राजकीय महाविद्यालय जलोग, शिमला।

14. राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सिंगला, शिमला।

15. राजकीय महाविद्यालय सतौन, सिरमौर।

16. राजकीय महाविद्यालय ममलीग, सोलन।

17. राजकीय महाविद्यालय चंडी, सोलन।

18. राजकीय महाविद्यालय बरूणा, सोलन।

19. राजकीय संस्कृत महाविद्यालय जगत सुख, कुल्लू।


Related Post