Himachal में मौसम ने ली करवट, शिमला की चांसल और लाहौल व किन्नौर की चोटियों पर हुआ हिमपात

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के चांसल की चोटी पर भी हल्की बर्फबारी हुई है।

By  Rahul Rana October 10th 2023 02:39 PM -- Updated: October 10th 2023 02:40 PM

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के चांसल की चोटी पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। गौरतलब है कि राजधानी शिमला में भी रात में बारिश हुई है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।




वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 14-15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।



Related Post