Himachal में मौसम ने ली करवट, शिमला की चांसल और लाहौल व किन्नौर की चोटियों पर हुआ हिमपात
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के चांसल की चोटी पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। गौरतलब है कि राजधानी शिमला में भी रात में बारिश हुई है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Higher reaches of Lahaul-Spiti receive fresh snowfall. pic.twitter.com/3QXglPW1QZ
— ANI (@ANI) October 10, 2023

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 14-15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
_7bbd4a0584764dd5e3941d0b9d48939b_1280X720.webp)
- PTC NEWS