Himachal Politics Crisis: CM पद से इस्तीफे की खबरों पर बोले सुक्खू, दिया ये जवाब
Deepak Kumar
February 28th 2024 02:18 PM
ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों पर विराम लगाते हुए प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें।