Himachal Politics Crisis: हिमाचल प्रदेश में फेरबदल, सीएम सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश
ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो गया है। सीएम सुक्खू सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने आलाकमान तक संदेश पहुंचा दिया है कि वो इस्तीफा देने को तैयार हैं।
बता दें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तेवर विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे के बाद अब नरम पड़ गए हैं। दरअसल आज विक्रमदित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सीएम की कार्यप्रणाली से कई विधायक नाराज थे और अब हालात सही नहीं थे। वर्तमान परिस्थिति में इस सरकार में बने रहना मेरे लिए ठीक नहीं है इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। आनेवाले समय में आगे के कदम पर विचार करूंगा। विक्रमदित्य ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस सरकार जीती, सुक्खू सरकार में विधायकों की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को प्रतिमा लगाने के लिए जमीन तक नहीं दी गई।