Himachal: बुरा ना मानो Holi है! प्रतिभा-विक्रमादित्य पहुंचे ओकओवर, CM सुक्खू संग मनाई होली

By  Deepak Kumar March 26th 2024 09:17 AM

ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश में होली के त्योहार को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। लोगों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में लोगों संग होली खेली। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 

ोो

इस खोली में खास बात यह रही कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह होली मनाने के लिए ओकओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री के संग होली खेली। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डांस भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। प्रतिभा सिंह कई मौकों पर मुख्यमंत्री पर निशाना साध चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने पिछले माह राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों की क्रॉस वोटिंग के घटनाक्रम के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में कांग्रेस पर्यवेक्षकों के समझाने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापिस ले लिया था।  

Related Post