HPSC HCS Result 2024: हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 1706 अभ्यार्थी हुए पास

By  Deepak Kumar February 27th 2024 06:42 PM

ब्यूरोः हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी एचपीएससी ने आज 27 फरवरी को हरियाणा सिविल सेवा (HCS) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना  रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें एचपीएससी ने राज्य में 11 फरवरी 2024 को एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की है।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हरियाणा सिविल सर्विस का एग्जाम लिया गया था, जिसमें 121 पदों के लिए एग्जाम लिया गया था। इस परीक्षा में 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 1706 अभ्यार्थी पास हुए हैं। इनका अब मेन एग्जाम होगा।

कब होगी हरियाणा लोक सेवा आयोग मेन्स परीक्षा

हरियाणा लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग मेन्स परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मार्च 2024 को किया जाएगा। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • एचपीएससी एचसीएस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • HPSC की आधिकारिक वेबसाइट (https://hpsc.gov.in/) पर जाएं।
  • रिजल्ट  टैब पर क्लिक करें।
  • HCS (प्रारंभिक) परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं।

Related Post