संस्थान बंद किए जाने के खिलाफ भड़के जयराम ठाकुर, कांग्रेस पर पर लगाया गंदी राजनीति करने का आरोप

प्रदेश भर में के हर जिले में भाजपा की चल रही आक्रोश रैली के क्रम में बिलासपुर में भारी सख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठे होकर कांगेस के खिलाफ रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया।

By  Jainendra Jigyasu March 11th 2023 06:04 PM

जयराम ठाकुर ने राज्य सार द्वारा भाजपा कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को बंद किये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने  भी सरकार के अंतिम समय में बिना बजट शिलान्यास किए थे लेकिन जब भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई तो उन्हें डिनोटिफाइड नहीं किया लेकिन मौजूदा सरकार गंदी राजनीति कर रही है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ प्रदेश में ऋण को लेकर रोना रोते रहते हैं, इसलिए सरकार से अच्छे बजट की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य का विकास की बजाय केवल संस्थान बंद करने में लगी है। 

राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा कार्यकाल में शुरू किए गए तमाम संस्थानों को बंद किये जाने के खिलाफ भाजपा लगातार हमलावर है। प्रदेश भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ हर जिले में आक्रोश रैली कर रही है। इसी क्रम में आज मंडी जिला में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली।  इस आक्रोश रैली में शामिल हुए राज्य के विपक्ष दल के भाजपा नेता और पूर्व मुख्मंत्री जयराम ठाकुर राज्य की कांग्रेस सरकार के फैसलों की कड़ी आलोचना की।   

जयराम ठाकुर ने राज्य सार द्वारा भाजपा कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को बंद किये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने  भी सरकार के अंतिम समय में बिना बजट शिलान्यास किए थे लेकिन जब भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई तो उन्हें डिनोटिफाइड नहीं किया लेकिन मौजूदा सरकार गंदी राजनीति कर रही है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ प्रदेश में ऋण को लेकर रोना रोते रहते हैं, इसलिए सरकार से अच्छे बजट की उम्मीद नहीं है। 

उन्होंने कहा कि  डिग्री कॉलेजों में जहां पर बच्चों की एडमिशन का  प्रोसेस  शुरू हो गया था उसे भी डिनोटिफाई कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन उन्होंने जो डिग्री कॉलेज खोले थे वह इसलिए खोले थे ताकि लड़कियां अपने घर में खाना खाकर रहकर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर सके लेकिन प्रदेश सरकार ने डिनोटिफाई करके अच्छा कार्य नहीं किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। 


Related Post