Jammu Kashmir News: नियंत्रण रेखा के पास सर्विस राइफल से गोली चलने से जवान की मौत
पुंछ जिले में आज यानी गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पास एक जवान की अपनी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
Deepak Kumar
November 23rd 2023 03:53 PM
ब्यूरोः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज यानी गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पास एक जवान की अपनी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ये घटना नियंत्रण रेखा के पास सीमा पर बाड़ लगाने वाले फगवारी गेट पर हुई। बता दें जवान राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला था
आर्मी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो सिंह खून से लथपथ हालत में पाए गए। उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।