Haryana: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल BJP में शामिल, CM सैनी ने पहनाया पार्टी का पटका

By  Deepak Kumar March 28th 2024 11:43 AM -- Updated: March 28th 2024 03:05 PM

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी पार्टी छोड़ दी है। हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। हाल ही में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी भी बना दिया है। 

सावित्री जिंदल ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूँगी। 

बता दें भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। उनकी उम्र 84 साल है और वे जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभालती हैं।

Related Post