शिमला की रवितनया शर्मा बनीं मिस नवी मुंबई-2023

शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीता है। इससे पहले रवितनया दिव्य हिमाचल द्वारा प्रायोजित मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी जा चुकी हैं। रवितनया दो पुस्तकों की लेखिका भी है।

By  Jainendra Jigyasu March 7th 2023 12:41 PM -- Updated: March 7th 2023 12:43 PM

शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीता है। इससे पहले  रवितनया दिव्य हिमाचल द्वारा प्रायोजित मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी जा चुकी हैं। रवितनया दो पुस्तकों की लेखिका भी है।

मिस नवी मुंबई 2023 नवी मुंबई के होटेल फोर प्वाइंटस में यू एंड आई एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित किया गया था। सैंकड़ों युवतियों में टाप चौदह लड़कियों का चयन हुआ था  ट्रेडिशनल राउंड, वेस्टर्न राउंड, इवनिंग गाउन राउंड के साथ इंट्रोडक्शन राउंड क्वेश्चन आंसर रांउड से गुजरकर रवितनया ने यह सौंदर्य प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया । 

Related Post