सोलन के ग्राम पंचायत रौड़ी के उप प्रधान पर जान लेवा हमला

सोलन जिला स्थित ग्राम पंचायत रोड़ी उप प्रधान जीत राम पर आज सुबह जानलेवा हमला किया गया। जीत राम जब सुबह अपने काम से जा रहा था तभी सुल्ली गाँव के कामरेड यशपाल ने उसपे गैन्ती से हमला कर दिया।

By  Jainendra Jigyasu March 6th 2023 03:35 PM

पुलिस थाना दडलाघाट में एफआईआर दर्ज  करवा दी गई है लेकिन पुलिस यशपाल को गिरफ़्तार नहीं कर सकी है।  जीत राम  ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि  यशपाल  की पहले भी काफ़ी शिकायते लगाई जा चुकी है  लेकिन थाना अधिकारी उस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 

Related Post