विधान सभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण ने पंजाब राज्यपाल व यूटी प्रशासन से विभिन्न विषयों पर की चर्चा, ज़रूरी कदम उठाने का किया अनुरोध

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकगणों से लेकर विधान सभा कर्मचारियों के ऑफिस भवन संबंधी आदि की जरूरतों को पूरा करने व ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया

By  Baishali July 16th 2025 06:11 PM

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हरियाणा विधान सभा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने विधायकगणों से लेकर विधान सभा कर्मचारियों के ऑफिस भवन संबंधी आदि की जरूरतों को पूरा करने व ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस दौरान विधान भवन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, हरियाणा एमएलए हॉस्टल परिसर में विधायकों के निजी स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों आदि के लिए ठहरने की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार, हरियाणा निवास के विस्तार हेतु भूमि, नई डिस्पेंसरी के लिए भूमि समेत अनेक विषयों पर चर्चा हुई। विधान भवन में फोटो गैलरी के निर्माण की बात भी की। इन सभी विषयों पर यूटी प्रशासक ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सहमति जताई है।  

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, गृह सचिव मनदीप बराड़, डीसी निशांत यादव, मुख्य वास्तुकार राजीव कुमार मेहता समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post