Farmers' Delhi Chalo March Day 3 : बढ़ते विरोध के बीच किसान और सरकार तीसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार

By  Rahul Rana February 15th 2024 10:12 AM

ब्यूरो : केंद्र को तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए मजबूर करने के दो साल बाद, दिल्ली की सीमाओं पर अपने साल भर के विरोध प्रदर्शन का समापन करते हुए, पंजाब किसान यूनियनों ने बीते सोमवार देर रात न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों पर जोर देते हुए राजधानी तक मार्च करने के अपने इरादे की घोषणा की। 

हरियाणा से लगती पंजाब की खनौरी और डबवाली बॉर्डर भी तीन दिन से बंद हैं। उधर, आंदोलन को खत्म करवाने के लिए आज फिर 3 केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे। 7 दिनों में दोनों पक्षों के बीच ये तीसरी मीटिंग होगी।

हालांकि बीते बुधवार को 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर पुलिस बैरिकेड के पास आ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच, बीकेयू (उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने दिल्ली की ओर जा रहे किसानों पर कथित पुलिस और सरकारी अत्याचारों के खिलाफ आज यानि 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे पंजाब में रेल रोको विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਰੇਲ ਪਟੜੀਆਂ 'ਤੇ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ 'ਆਪ' ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੱਢੀ ਭੜਾਸ

'दिल्ली चलो' आंदोलन का निर्णय चंडीगढ़ में लंबी, अनिर्णायक वार्ता के बाद आया, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह दल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के सरवन सिंह पंढेर जैसे प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के साथ चर्चा की।

Related Post