Lok Sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी AAP- केजरीवाल

By  Rahul Rana February 10th 2024 06:35 PM

ब्यूरो : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में विपक्ष का गठबंधन खत्म होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी अगले 10-15 दिनों में इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। 

अरविंद केजरीवाल  कहा कि "दो साल पहले, आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने पंजाब विधानसभा चुनाव में हमें 117 में से 92 सीटें दीं और इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। लोकसभा चुनाव होंगे दो महीने। लोकसभा चुनाव में पंजाब में 13 सीटें हैं, साथ ही चंडीगढ़ से एक सीट मिलाकर कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में, AAP सभी 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी "।

arvind

उन्होंने कहा, "आपको इन सभी 14 सीटों पर आप को बहुमत के साथ जीत दिलानी है।" अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के खन्ना में एक सभा में बोलते हुए यह घोषणा की।

Related Post