Lok Sabha Election 2024: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल

By  Rahul Rana March 26th 2024 05:58 PM

ब्यूरो: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह लुधियाना से वर्तमान सांसद हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

बिट्टू 2014, 2019 विधानसभा चुनाव में लुधियाना से लोकसभा के लिए और इससे पहले 2009 में आनंदपुर साहिब से चुने गए थे। जनवरी 2021 में, 'जन संसद' कार्यक्रम के दौरान सिंघू सीमा पर उन पर कथित तौर पर हमला किया गया था।

2014 के लोकसभा चुनाव में रवनीत बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (आप) के हरविंदर सिंह फुल्का को 19,709 वोटों के अंतर से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिट्टू ने लोक इंसाफ पार्टी (LIP) के सिमरजीत सिंह बैंस को 76,372 वोटों के अंतर से हराया।

Related Post