8 अप्रैल को क्या दिन में होने वाली है रात, दिखेगा ये अद्भुत नजारा, अमेरिका में छा जाएगा अंधेरा !
ब्यूरो: 08 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। 54 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य का दृश्य अवरुद्ध कर देता है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 9.12 बजे से 1.25 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका में घटित होगा। 08 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण मीन राशि, स्वाति नक्षत्र में लगेगा। हालांकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में दिखाई देगा।
/ptc-news/media/post_attachments/gEclyrVFqivPTs5cln6g.jpg)
सूर्य ग्रहण को जानने से पहले अंतरिक्ष को थोड़ा समझ लीजिए। सौरमंडल में सूर्य स्थिर है। पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। वहीं चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है और साथ ही साथ सूर्य का भी चक्कर लगाता है। इस दौरान कई बार एक ऐसा मौका आता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाए। इससे सूर्य से धरती पर आने वाला प्रकाश कुछ समय के लिए बाधित हो जाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। अंतरिक्ष से अगर इस घटना को देखा जाए तो धरती पर एक विशाल परछाई दिखेगी, जो चंद्रमा की होगी। सूर्य ग्रहण भी तीन तरह के होते हैं।
आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा का सिर्फ एक हिस्सा ढकता है। इससे पृथ्वी पर आंशिक छाया बनती है। इस प्रकार का सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण की तुलना में बड़े क्षेत्र में दिखाई देता है।
/ptc-news/media/post_banners/VGp5jkfvJSQ0LOaqo8KB.jpg)
वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से न ढक पाए। इस कारण आसमान में 'आग की रिंग' दिखाई देती है। यह 'आग' सूर्य से आने वाली रोशनी होती है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है, जिस कारण वह सूर्य को पूरी तरह ढकने में कामयाब नहीं रहता।