Punjab: बठिंडा के होटल में ठहरे दंपति का हुआ झगड़ा, लड़की ने लड़के पर धारदार हथियार से हमला कर किया लहुलूहान
Rahul Rana
April 9th 2024 11:09 AM
ब्यूरो: पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है जहां एक लड़की पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के हनुमान चौक के पास एक होटल में एक जोड़ा रुका हुआ था और उनके बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने लड़के पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़के पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ।जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद समाज सेवी संस्था मौके पर पहुंची और लड़के को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।