Weather: पंजाब और हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, चंडीगढ़ में रहेगा साफ,अलर्ट जारी
ब्यूरो : पंजाब और हरियाणा में मौसम में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम में सुधार होने लगा है। हालांकि,सोमवार को दोनों राज्यों के ग्रामीण इलाके कोहरे से ढके हुए हैं,जबकि शहर बादलों से ढके हुए हैं। बारिश के खतरे को देखते हुए पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जिलों में कोहरा छाया हुआ है।
मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में 6 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है और मंगलवार तक दोनों राज्यों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इसके बाद ही धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
/ptc-news/media/media_files/sACwxHedSRf872U5oMrC.webp)
यहां जानें हरियाणा के मौसम का हाल
सोमवार को हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, करनाल, सोनीपत और पानीपत में सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि नारनौल, सिरसा, जींद और कुरूक्षेत्र समेत कई जिले बादलों से घिरे रहे। मौसम विभाग ने हरियाणा के 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की चिंता जताई है।
चंडीगढ़ और पंजाब का मौसम
चंडीगढ़ की बात करें तो यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब के अमृतसर में बादल छाए रह सकते हैं। कोहरा भी जारी रह सकता है। तापमान 8 से 15 डिग्री रहने की उम्मीद है।
/ptc-news/media/media_files/xawAv6ObuF1EZMI2PxTR.jpg)
इसके अलावा जालंधर में हल्के बादल भी देखने को मिल सकते हैं। जहां तापमान 9 से 17 डिग्री तक रह सकता है। लुधियाना में हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है और तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।