यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पर पार्टी कार्यकर्ता ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

कांग्रेस पार्टी इन दिनों दूसरी राजनितिक पार्टियों से संघर्ष में मात खा रही है और उत्तर प्रदेश में अपने वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। लेकिन दूसरी पार्टियों की शिकायत की बजाय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई है।

By  Jainendra Jigyasu March 15th 2023 08:03 PM -- Updated: March 15th 2023 08:16 PM

कांग्रेस पार्टी इन दिनों दूसरी राजनितिक पार्टियों से संघर्ष में मात खा रही है और उत्तर प्रदेश में अपने वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। लेकिन दूसरी पार्टियों की शिकायत की बजाय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पर पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। खाबरी पर आरोप है कि 13 मार्च को यूपी के राजभवन पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया था। जबकि खाबरी ने इस आरोप से इनकार कर दिया है। 

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए ने 13 मार्च को पूरे देश में भाजपा की राज्य सरकारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के राजभवन पर भी  प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी विरोध प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई कार्यकर्ता मोहम्मद शेख ने बृजलाल खाबरी पर आरोप लगाया है कि नारेबाजी और साथ बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश के दौरान बृजलाल खाबरी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बृजलाल खाबरी ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह अहिंसक प्रदर्शन कर रही थी। इसमें हिंसा होने की बात में कोई सच्चाई नहीं है।

Related Post