यूपी सीएम आवास पर प्रदेश भाजपा की बैठक, प्रदेश संगठन में होंगे अहम बदलाव, जातीय संतुलन और महिलाओं की दिजाएगी तवज्जो

उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। नई टीम की घोषणा कभी भी हो सकती है।

By  Jainendra Jigyasu March 5th 2023 09:06 AM

उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। नई टीम की घोषणा कभी भी हो सकती है।  उत्तर प्रदेश के सीएम आवास पर  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश संगठन को लेकर शनीवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इस अहम बैठक में प्रदेश की नई टीम का अंतिम रूप दिया गया।  भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की नई टीम की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अपनी आगामी रणनीति के तहत  जातीय संतुलन साधते हुए महिलाओं को तवज्जो देगी।

लोक सभा चुनाव 2024 की रणनीतिक टीम में होने वाले अहम बदलाव : 

भाजपा सूत्रों के हवाले से प्रदेश भाजपा की नई टीम में  जो अहम बदलाव को लेकर बात निकल कर आ रही है उसके अनुसार,  नोएडा से विधायक पंकज सिंह की जगह नीरज सिंह ले सकते हैं।  राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को संगठन कार्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ज्ञात हो कि पिछले  कई सालों से नीरज सिंह प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों में और युवा मोर्चा के कार्यक्रमों में ख़ास तौर से शामिल होते नजर जाए। वहीं नोएडा से विधायक पंकज सिंह संगठन में दो बार महामंत्री और मौजूदा समय में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, रियंका रावत और सुब्रत पाठक की जगह तीन नए चेहरे ले सकते हैं। पाठक और प्रियंका रावत को को कन्नौज  और बाराबंकी से लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी है। इन्हें संगठन के दायित्व से मुक्त रखा जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, संतोष सिंह और प्रकाश पाल प्रदेश के महामंत्री बन सकते हैं। बहारहाल कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी प्रदेश महामंत्री पद की दौड़ में हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा और दयाशंकर सिंह के प्रदेश सरकार में मंत्री बनने और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने की वजह से  उपाध्यक्ष के तीन पद खाली होंगे। प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी और डॉ. चंद्रमोहन को भी  प्रदेश उपाध्यक्ष या प्रदेश महामंत्री बनाने के आसार हो सकते हैं।  गौर तलब है कि भाजपा राज्य संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री पद काफी अहम माने जाते हैं। मौजूदा टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के 16 पदों पर सवर्ण हैं जबकि पांच पिछड़ी जाति से हैं, दो अनुसूचित जाति और एक जनजाति के लोगों को शामिल किया गया है। प्रदेश  भाजपा के मंत्री के पद पर पांच सवर्ण, छह पिछड़ी जाति से और पांच अनुसूचित जाति और जनजाति से आने वाले लोग रहे। प्रदेश महामंत्री के पद पर शामिल सात लोगों में पांच सवर्ण हैं। एक ओबीसी और एक दलित को जगह दी गई थी।


Related Post