पौष्टिकता के लिए योगी सरकार की पहल, राशन और आश्रमों के प्रसाद में मिलेंगे मोटे अनाज

त्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड धारकों को मोटे अनाज भी दिए जाने का फैसला किया है।

By  Jainendra Jigyasu March 7th 2023 12:04 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड धारकों को मोटे अनाज भी दिए जाने का फैसला किया है। अब योगी सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन में ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मडुआ, काकून जैसे मोटे अनाज भी देगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा व मोटे अनाजो की खारिज और उसका भंडारण के लिए खाद्य विभाग को निर्देश दिया है। 

मंदिरों के प्रसाद और आश्रमों में भी मोटे अनाज का प्रचलन  बढाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने कृषि विपणन विभाग से  मोटे अनाज के बने उत्पादों का बाजार विकसित करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि साल 2023 को पूरी दुनिया में पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

इसके मद्देनजर भारत के विभिन्न राज्यों में भी पहल की जा रही है। उत्तर प्रदेश में मोटे आनाजों को लेकर सभी विभाग के समन्वय से व्यापक रणनीति बनाई गई है।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रणनीति की रूपरेखा तय कर रहे हैं। राज्य सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के लोग मोटे अनाज की खूबियों से वाकिफ हों और स्वास्थ्य और पोषण के लिए इसका अधिकतम उपयोग करें। 


Related Post