Corona Cases In Singapore: इस देश में एक बार फिर से डराने लगा कोरोना, लोगों से की गई मास्क लगाने की अपील
सिंगापुर में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है, यहां 3 से 9 दिसंबर तक इस महामारी के मामले बढ़कर 56 हजार के पार पहुंच गए हैं। कोरोना केसों की संख्या बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
ब्यूरोः सिंगापुर में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है, यहां 3 से 9 दिसंबर तक इस महामारी के मामले बढ़कर 56 हजार के पार पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले हफ्ते यह 32,035 मरीज सामने आए थे। सिंगापुर में इतने एक हफ्ते में कोरोना केसों की संख्या बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
बीते हफ्ते में कोरोना केसों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले हफ्ते यह 32,035 मरीज सामने आए थे। साथ में मंत्रालय ने कहा कि सात दिनों में देश में कोरोना केसों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ में सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है।
वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित हैं मरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर में अधिकतर मरीज कोरोना के वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित हैं, जोकि बीए.2.86 से संबंधित है। इस संक्रमण से अस्पताल में औसतन प्रति दिन 225 से बढ़कर 350 मरीज भर्ती हो रहे हैं।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। साथ में लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमार लोगों को घर में रहने की सलाह दी है और लोगों के संपर्क में आने से बचने को कहा है। सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बच्चों और बुजुर्ग लोगों के साथ रहने वाले लोगों को घर के अंदर भी मास्क पहनने को कहा गया है।