Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 19 जून को होगा मतदान...चुनाव आचार संहिता लागू

Written by  Vinod Kumar -- May 23rd 2022 01:10 PM -- Updated: May 23rd 2022 05:42 PM
हरियाणा में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 19 जून को होगा मतदान...चुनाव आचार संहिता लागू

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 19 जून को होगा मतदान...चुनाव आचार संहिता लागू

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान हो गया है। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में निकाय चुनाव की घोषणा की है। हरियाणा में 28 म्युनिसिपल कमेटी और 18 म्युनिसिपल कांउसिल के चुनाव होंगे। शहरी निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लग गई। 19 जून को निकाय चुनावों के लिए वोटिंग होगी। इस बार मतदान का समय 1 घंटे तक बढ़ाया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। 22 जून को चुनावों के नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।   Voting for MC Election इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। धनपत सिंह ने बताया कि 30 मई से नोमिनेशन शुरू किया जाएगा। नोमिनेशन की प्रक्रिया 4 जून तक चलेगी। इसके बाद 6 जून को आवेदनों की छंटनी होगी। 7 जून को आवेदन वापस लिया जा सकता है।   Haryana Municipal Election: Voting underway for Haryana municipal polls   धनपत सिंह ने कहा कि किसी स्थान पर नोटा को अधिक वोट पड़ते हैं तो उस स्थान पर फिर से चुनाव करवाएंगे। जिन उम्मीदवारों को पिछली बार नोटा से कम वोट मिले थे उन्हें नॉमिनेशन नहीं भरने दिया जाएगा। इस बार चुनावी खर्च की सीमा भी बढ़ाई जाएगी।46 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल 18 लाख 20 हजार मतदाता भाग लेंगे। इसमें से 9 लाख 65 हजार 547 पुरुष व 8 लाख 64 हजार 612 महिला मतदाता, 49 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।   Baroda By Election On This Date Haryana Latest News   यहां होंगे चुनाव प्रदेश में फरीदाबाद नगर निगम सहित 18 नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इनमें चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, कालका, नारनौल, फतेहाबाद गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, नरवाना, टोहाना, नूंह, और भिवानी शामिल हैं। इनके साथ ही प्रदेश में 31 नगरपालिकाओं भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पिहोवा, उचाना, महेंद्रगढ़, शाहाबाद, घरौंडा, रतिया, बरवाला, समालखा, फिरोजपुर झिरखा, सफीदों, गन्नौर, नारायणगढ़, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानिया, इस्माइलाबाद, साढौरा, कुंडली, सीवन, बाढ़ड़ा और बादली में चुनाव होने हैं।  

Koo App
 

Top News view more...

Latest News view more...