Sat, Jun 21, 2025
Whatsapp

कल स्पेशल विस सेशन बुलाएगी मान सरकार, चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम लागू करने के नोटिफिकेशन को किया जा सकता है रद्द

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 31st 2022 02:46 PM -- Updated: March 31st 2022 05:52 PM
कल स्पेशल विस सेशन बुलाएगी मान सरकार, चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम लागू करने के नोटिफिकेशन को किया जा सकता है रद्द

कल स्पेशल विस सेशन बुलाएगी मान सरकार, चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम लागू करने के नोटिफिकेशन को किया जा सकता है रद्द

भगवंत मान सरकार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार को बुलाएगी। माना जा रहा है कि स्कूलों फीसों और विधायकों की एक पेंशन का मामला विचार के लिए लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कल सदन में चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल्स का मामला भी आ सकता है। शुक्रवार को पेश किए जाने वाले बिल मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की ओर से हाल ही में की गई घोषणाओं से जुड़े हो सकते हैं। इनमें विधायकों की पेंशन की सीमा और स्कूलों को इस साल उनकी फीस बढ़ाने से रोकना शामिल है। भगवंत मान विधायकों की पेंशन को लेकर ऐलान किया है कि उन्हें एक बार की ही पेंशन दी जाएगी। Punjab Assembly Session 2022: New House proceedings to begin shortly इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि सरकार अब विधायकों के आयकर (Income Tax ) भरना बंद करने का भी फैसला कर सकती है। अब तक विधायकों का आयकर (Income Tax) पंजाब सरकार की ओर से भरा जा रहा था। माना जा रहा है विधानसभा के विशेष सत्र में इस पर भी फैसला हो सकता है। For all the updates on Punjab Assembly elections 2022, click here. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को निजी स्कूलों को अगले शैक्षणिक सत्र (2022-23) में फीस वृद्धि करने से रोक दिया है और अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से किताबें, वर्दी या स्टेशनरी सामान खरीदने के लिए मजबूर करने के खिलाफ भी चेतावनी दी है। चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम लागू करने के नोटिफिकेशन को कर सकती है रद्द केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के करीब 23 हजार कर्मचारियों को सेंट्रल सर्विस रूल्स के अधीन ले लिया है। पहले इन पर पंजाब सिविल सर्विस रूल्स लागू होते थे। इससे पंजाब की सरकार और अन्य दल भी नाराज हैं। पंजाब के नेताओं का मानना है कि चंडीगढ़ से पंजाब का हक खत्म किया जा रहा है। अब चर्चा है कि चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम लागू करने के नोटिफिकेशन को पंजाब सरकार रद्द कर सकती है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK