Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

2024 के लिए बीजेपी ने चला बड़ा दांव, पार्टी ने भूपेंद्र सिंह के हाथ में दी यूपी की कमान

Written by  Vinod Kumar -- August 25th 2022 03:29 PM
2024 के लिए बीजेपी ने चला बड़ा दांव, पार्टी ने भूपेंद्र सिंह के हाथ में दी यूपी की कमान

2024 के लिए बीजेपी ने चला बड़ा दांव, पार्टी ने भूपेंद्र सिंह के हाथ में दी यूपी की कमान

उत्तर प्रदेश बीजेपी को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी ने यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी के नया प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लंबी बैठकों का दौर चला था। स्वतंत्र देव सिंह के योगी कैबिनेट में शामिल होने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया था। अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे। अंत में लंबी चर्चा के बाद बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेंद्र सिंह तीन दशक से भी अधिक समय से बीजेपी में सक्रिय हैं। पिछली योगी सरकार में भी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस बार भी उन्हें कैबिनेट में पंचायती राज विभाग दिया गया था। जाट नेता के तौर पर उनकी पार्टी में पहचान है। बीजेपी किसान आंदोलन के कारण जाट बैल्ट में कमजोर हुई पकड़ को फिर से मजबूत करने की कोशिश में है। क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी यूपी के नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती है। पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक को साधने के लिए भूपेंद्र चौधरी सबसे फिट बैठते हैं। विश्व हिंदू परिषद से राजनीति की शुरूआत करने वाले भूपेंद्र सिंह ने 1991 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। 1993 में बीजेपी जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने। 1999 में संभल से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। साल 2006 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री और 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। 2016 में विधानपरिषद के सदस्य बने और 2017 में सरकार ने उन्हें पंचायती राज का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया।


Top News view more...

Latest News view more...