Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

ओपी धनखड़ बोले- संगठन व सरकार की मजबूती के लिए सुझाव दें कार्यकर्ता

Written by  Arvind Kumar -- July 20th 2020 06:16 PM
ओपी धनखड़ बोले- संगठन व सरकार की मजबूती के लिए सुझाव दें कार्यकर्ता

ओपी धनखड़ बोले- संगठन व सरकार की मजबूती के लिए सुझाव दें कार्यकर्ता

पंचकूला। (उमंग श्योराण)भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी संगठन व सरकार की मजबूती के लिए बेहतर सुझाव दें, ओर उन्हें क्रियान्वित करने में भरपूर सहयोग करें। इसी मंत्र के सहारे पार्टी आगे बढ़ेगी और हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान के साथ तरक्की भी मिलेगी। धनखड़ पार्टी के सैक्टर 2 स्थित कार्यालय में अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री कणदेव कम्बोज, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिला के कार्यकर्ताओं ने मेजर संदीप सांखला चैक से लगातार बड़े जोश एवं उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। कड़ी धूप में कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लम्बी लाईन में प्रेदश अध्यक्ष के स्वागत में खड़े हुए थे। कार्यकर्ताओं ने फूल, गुलदस्तों के साथ खुशी का इजहार किया। इसके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी खुशी में लडडू बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने वाला था। BJP President Welcome Panchkula | OP Dhankar Appeals BJP Workers कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण परिवार का कार्यकर्ता बिना किसी साधनों के भी किसी भी उच्च पद पर आसानी से जा सकता है। इसके लिए उन्होंने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बिना मांगे ही केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें सम्मान से नवाजा है उसके लिए वे देश के गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं। BJP President Welcome Panchkula | OP Dhankar Appeals BJP Workers धनखड़ ने कहा कि भाजपा में बिना मांगे ही दायित्व सौंपा जाता है। इससे पहले उन्हें महामंत्री व सचिव की भी जिम्मेवारी बखूबी निभा चुके हैं। उन्होंने भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा के कृषि मंत्री के तौर पर भी कार्य किया है। इस तरह की जिम्मेवारी पार्टी में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी ने संयम के साथ मास्क, सेनीटाईजर, इम्युनिटी बुस्ट लेने के उपाय के साथ कार्य किया है। इसलिए देश में कोरोना पॉजिटीव की संख्या को बढ़ने नहीं देंगें और इसे सजगता के साथ सीमित रखने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पीजीआई में कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया चल रही है, इसमें सफलता अवश्य मिलेगी। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...