Fri, Jun 13, 2025
Whatsapp

लद्दाख में 26 जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत की पुष्टि

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 27th 2022 04:46 PM -- Updated: May 27th 2022 06:02 PM
लद्दाख में 26 जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत की पुष्टि

लद्दाख में 26 जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत की पुष्टि

लद्दाख में 26 जवानों से भरी एक बस नदी में गिर गई। इस हादसे 7 जवानों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद फौरन बचाव अभियान शुरू किया गया। इसके बाद घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन सात जवानों की मौत इस हादसे में हो गई। हादसे में कई जवानों को गहरी चोटें आई हैं। Ladakh accident, Shyok river , bus accident न्यूज एजेंसी ANI ने सेना के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि ये हादसा तर्तुक सेक्टर में हुआ है। जानकारी के अनुसार, 26 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी बस में बैठकर परतापुर स्थित एक ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर में  फॉरवर्ड पोस्ट की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर श्योक नदी में जा गिरी। Ladakh accident, Shyok river , bus accident सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अस्पताल में 7 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए जवानों को हवाई मार्ग के जरिए शिफ्ट किया जा रहा है। Ladakh accident, Shyok river , bus accident जानकारी के मुताबिक घायल जवानों की मदद के लिए इंडियन एयरफोर्स से मदद मांगी गई है। कुछ घायल जवानों को इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा रहा है। बस कैसे फिसलकर नदी में जा गिरी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भारतीय सेना की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

 

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK