टिकट ना मिलने पर बोले विपुल गोयल, 'पार्टी मेरी मां है', पूरी मेहनत से करूंगा प्रचार
टिकट ना मिलने पर बोले विपुल गोयल, 'पार्टी मेरी मां है', पूरी मेहनत से करूंगा प्रचार[/caption]
विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बिना किसी मलाल के कहा कि पार्टी ने ही उन्हें पहले एमएलए बनाया था और फिर मंत्री भी बनाया। आज पार्टी किसी और को मौका दे रही है, ऐसे में वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता के लिए बढ़ चढ़कर चुनाव प्रचार करेंगे और उन्हें भारी मतों से जिताएंगे! उन्होंने अपने साथी और नए प्रत्याशी को जहां शुभकामनाएं दीं, वहीं उन्होंने दावा किया की प्रदेश में आने वाली सरकार एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बनेगी!
यह भी पढ़ें : बीजेपी ने इन नेताओं की काटी टिकट, दो कैबिनेट मंत्री शामिल
---PTC NEWS---