Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

कल से खुलेगा छतबीड़ चिड़ियाघर, सीमित संख्या में उपलब्ध होंगी टिकटें

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 19th 2021 11:05 AM
कल से खुलेगा छतबीड़ चिड़ियाघर, सीमित संख्या में उपलब्ध होंगी टिकटें

कल से खुलेगा छतबीड़ चिड़ियाघर, सीमित संख्या में उपलब्ध होंगी टिकटें

चंडीगढ़। राज्य के वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग की तरफ से छतबीड़ चिड़ियाघर और चार अन्य चिड़ियाघरों ; लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और नीलो को 20 जुलाई, 2021 से कोविड सम्बन्धी सावधानियों की सख़्त पालना के साथ फिर खोलने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि छत्तबीड़ चिड़ियाघर हफ्ते में 6 दिन (सोमवार को बंद) लोगों के लिए प्रातः काल 9ः30 बजे से शाम 4ः30 बजे तक (9.00 सुबह से शाम 5 बजे तक की बजाय) खुलेगा। कोविड -19 महामारी के मद्देनज़र पर्यटक सामाजिक दूरी, सीमित संख्या और स्टैगरड एंट्री अनुसार चिड़ियाघर में दाखि़ल होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि चिड़ियाघर में आम स्थिति के फिर बहाल होने तक अलग- अलग स्लाटों में सिर्फ़ सीमित संख्या में टिकटें उपलब्ध होंगी और एंट्री टिकटें दाखिले से सिर्फ़ दो घंटों के लिए ही वाजिब होगी।

चिड़ियाघर में दाखि़ला लेने और अन्य सहूलतों के लिए टिकटें आनलाइन बुकिंग के द्वारा बुक की जा सकतीं हैं, जिसका लिंक चिड़ियाघर की वैबसाईट chhatbirzoo.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा आनलाइन बुकिंग ना करवा सकने वाले पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर के बुकिंग काउन्टर में क्यूआर कोड प्रणाली और पी.ओ.एस. मशीनों की सहूलतें भी उपलब्ध होंगी। दर्शकों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के मद्देनज़र कुछ सहूलतें जैसे कि वाइल्ड लाईफ़ सफारी (शेर सफारी और हिरण सफारी), रिपटायल हाऊस और चिड़ियाघर का नौकचरल हाऊस बंद रहेगा जब तथ्य स्थिति फिर सामान्य की तरह नहीं हो जाती।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK