Sun, Nov 8, 2026
Whatsapp

सीएम खट्टर की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- May 31st 2021 06:49 PM
सीएम खट्टर की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा

सीएम खट्टर की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए व्यापक प्रबंधों व व्यवस्थाओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें कोविड-19 के नियंत्रण के संदर्भ में हरियाणा प्रदेश की वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं के संदर्भ में भी अवगत करवाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोविड-19 तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर भी प्रधानमंत्री ने आगामी समय में भी सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी को  कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीन के स्टॉक व ब्लैक फंगस की दवाईयों की आवश्यकताओं बारे भी अवगत करवाया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा यह भी पढ़ें- मेडिकल सुविधाओं की कालाबाजारी पर हरियाणा पुलिस का एक्शन Manohar Lal Khattar appealed to farmer leaders suspend protest amid covid19 spread दिल्ली में वेक्सिनेशन संबंधी  टिप्पणी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा कि वैक्सीन नहीं लगाई जाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पता है और हमें भी पता है कि कोविड-19 की वैक्सीन के स्टॉक की स्थिति क्या है। हमने कहा है कि स्टॉक के दृष्टिगत टीकाकरण अभियान चलाया जाए। अब इसमें राजनीति करना उचित नही है। कोई राजनीति करे तो यह उनका स्वभाव है। दिल्ली को हमसे अधिक वैक्सीन मिली है। Haryana Crop Procurementउन्होंने कहा कि देश में अभी 12 करोड टीके और उपलब्ध होने जा रहे हैं जोकि तय किये गए मानदंडों के हिसाब से ही सभी को वितरित होंगे।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK