Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

नीरज चोपड़ा को सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई, कहा: हरियाणा को बनाएंगे स्पोर्ट्स हब ऑफ इंडिया

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 24th 2022 12:09 PM
नीरज चोपड़ा को सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई, कहा: हरियाणा को बनाएंगे स्पोर्ट्स हब ऑफ इंडिया

नीरज चोपड़ा को सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई, कहा: हरियाणा को बनाएंगे स्पोर्ट्स हब ऑफ इंडिया

चंडीगढ़: ओलंपिक के गोल्डन ब्बॉय नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी इतिहास रच दिया है। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में आयोजिता हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की जेवलियन थ्रो चैंपियनशिप के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। खेल की दुनिया में आज हमने एक कदम और आगे बढ़ाया है। प्रदेश सरकार की नीतियों और हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पूरे विश्व में चर्चा है। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा से भी मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत की। सीएम ने कहा कि हम हरियाणा को नीरज चोपड़ा जैसे युवाओं के सहारे ही खेलों में आगे बढाएंगे। हरियाणा को स्पोर्ट्स हब ऑफ इंडिया बनाएंगे। वहीं नीरज चोपड़ा की जीत पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। हरियाणा खिलाड़ियों की धरती है। हरियाणा ने बहुत मेडल जीते हैं। मैं नीरज चोपड़ा को भारत और हरियाणा सरकार के साथ हर प्रदेशवासी की तरफ से बधाई देता हूं। सिल्वर मेडल जीतने पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने उन्हें बधाई दी है। नीरज चोपड़ा भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोई पदक हासिल किया हो। ओवरऑल वह इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले लंबी कूद में भारतीय महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ब्रॉन्ज मेंडल जीता था। World Athletics C'ships: Wishes pour in after Neeraj Chopra wins silver medal टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया है। नीरज ने इसी साल दो बार अपने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा है। हाल ही में उन्होंने डायमंड लीग में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 89.94 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था। इससे पहले उनका रिकॉर्ड 89.30 मीटर का था। इस रिकॉर्ड को उन्होंने पावो नुर्मी गेम्स में बनाकर रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने 18 जून को कुआर्तोन गेम्स में 86.69 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK