बिहार में पलटेगा सियासी गेम? क्या फिर तेजस्वी के साथ सरकार बनाएंगे नीतिश कुमार
आरजेडी-जेडीयू समेत बीजेपी ने अपने अपने विधायकों को पटना में रहने के आदेश दिए हैं। जेडीयू-आरजेडी और बीजेपी की बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। बताया जा रहा है कि नीतिश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद वो आरजेडी के साथ सरकार बना सकते हैं।जद(यू) ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से समय मांगा: सूत्र#BiharPolitics pic.twitter.com/9ibCSKLtPo — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
वहीं, लालू प्रसाद यादव के पटना आवास पर राजद के विधायकों और सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। बताया गया कि बैठक में विधायकों के फोन बाहर रखवा दिए गए थे। विधायकों-सांसदों के खाने पीने का इंतजाम भी अंदर ही किया गया है।
सूत्रों के हवाले के खबर है कि कांग्रेस ने भी आरजेडी और जेडीयू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने दावा किया है कि सरकार गिर चुकी है। कांग्रेस के तमाम विधायक राबड़ी देवी का आवास पहुंचे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बैठक के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। सीएम कौन होगा अभी इस पर बात नहीं हुई है।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने अपने नेताओं, सांसदों और विधायकों को इस मुद्दे पर किसी भी तरह का बयान ना देने के लिए कहा है।बीजेपी हाईकमान ने कहा है कि जेडीयू, नीतीश कुमार और एनडीए के भविष्य के बारे में पूछे गए सवालों पर किसी भी तरह की नकारात्मक टिप्पणी से बचने को कहा है।
#WATCH अभी बैठक में यही बात होने जा रही है। हमें उम्मीद है ऐसा ही होगी। बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार को महागठबंधन की जरूरत है: महागठबंधन और JDU के मिलकर बिहार में सरकार बनाने की ख़बरों पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, पटना pic.twitter.com/Bqym7wPHiJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022