Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

हरियाणा में कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं का सीएम ने किया खंडन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 20th 2021 10:05 AM
हरियाणा में कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं का सीएम ने किया खंडन

हरियाणा में कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं का सीएम ने किया खंडन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट फेरबदल की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अभी कैबिनेट फेरबदल की कोई संभावना नहीं है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला समेत हरियाणा के कई राजनेताओं ने पिछले दो-तीन दिन में दिल्ली डेरा जमाए रखा और भाजपा आलाकमान के साथ उनकी बैठकों का दौर चला। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हरियाणा में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है लेकिन अब इन चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने विराम लगा दिया है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 1100 करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं बोर्ड के 31 जुलाई तक घोषित होंगे नतीजे गौरतलब है कि इस वक्त तो मंत्री पद खाली पड़े हैं, जिनमें एक भाजपा के हिस्से का है तो दूसरा जननायक जनता पार्टी के खाते का बताया जा रहा है। बहरहाल देखना होगा कि सरकार कब तक मंत्रियों के इन पदों को भरेगी।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK