Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

एक ही परीक्षा में पति पहले तो पत्नी दूसरे स्थान पर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 27th 2019 04:58 PM
एक ही परीक्षा में पति पहले तो पत्नी दूसरे स्थान पर

एक ही परीक्षा में पति पहले तो पत्नी दूसरे स्थान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में पति और पत्नी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों ने ना केवल परीक्षा पास की बल्कि पहले और दूसरे स्थान पर भी कब्जा जमाया है। परीक्षा में पति ने पहला तो पत्नी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों की यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुभव सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह विलासपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों 2008 से छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बलबूते इस परीक्षा को पास किया। इस उपलब्धि के बाद पति-पत्नी काफी खुश हैं। यह भी पढ़ें : सेना में जाना है तो हो जाओ तैयार, नौसेना में निकली है नाविकों की भर्ती
—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK