दिल्ली में वैक्सीन की कमी, केजरीवाल बोले- हमें हर महीने चाहिए 80-85 लाख वैक्सीन
[caption id="attachment_495729" align="aligncenter" width="760"]
दिल्ली में वैक्सीन की कमी, केजरीवाल बोले- हमें हर महीने चाहिए 80-85 लाख वैक्सीन[/caption]
उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।
केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। आज दिल्ली में रोज क़रीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं, 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- कोविड आइसोलेशन वार्ड से नदारद मिले 17 डॉक्टर, दर्ज होगी FIR
यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आई हरियाणा पुलिस
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 17.49 करोड़ से ज़्यादा डोज़ मुफ़्त उपलब्ध कराई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 84 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेगी।